WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

श्रीडूंगरगढ़ नगर की कांग्रेस कमेटी की घोषणा, इन्हें मिला दायित्व

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जनवरी 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश भर में 28 नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को की गई है। इसमें श्रीडूंगरगढ़ नगर की कार्यकारिणी भी घोषित की गई है।
संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने पत्र जारी कर श्रीडूंगरगढ़ नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, महासचिव संदीप मारू, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार पुरोहित, अयूब दमामी, रमेश कुमार बंशीवाल, युसुफ चूनगर, ओमप्रकाश दुसाद को दायित्व दिया गया है। वहीं महासचिव पद पर मनोज कुमार सोमाणी, नानूराम मेघवाल, हीरालाल कूकणा, दाऊद अली काजी, योगेश सारस्वत, सचिव पद पर प्रभुराम गोदारा, मनोज सुथार, कादर सब्जीफरोश, श्यामसुंदर दर्जी, आरिफ बहलिया, शेरदास स्वामी, दीनदयाल प्रजापत, अभिषेक बेरड़, नंदू वाल्मिकी, सुरेंद्र कुमार महावर, प्रवक्ता प्रह्लाद सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश मंडा के नामों की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी सदस्य भवानी प्रजापत, जितेंद्र सिंह शेखावत, रामचंद्र छापोला, चंपालाल रैगर, बजरंगलाल दर्जी, बालचंद प्रजापत, रामनिवास सिखवाल को बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व अध्यक्ष गुरावा ने जंबो कार्यकारिणी की घोषणा की परंतु उसे कमेटी सदस्यों ने अस्वीकार करते हुए संगठन के नियमानुसार कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़