जोधासर में रक्तदान शिविर और प्याऊ का शिलान्यास रविवार को
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE, 21 फरवरी 2026। जोधासर गांव में गंगासिंह राजवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर और प्याऊ के नींव शिलान्यास का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम 22 फरवरी, रविवार को सुबह 11:15 बजे से पंचायत भवन, मैन बस स्टैंड के पास आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन राजवी परिवार एवं समस्त ग्रामवासी जोधासर के सौजन्य से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर और शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।
एक शाम गौ माता के नाम, विशाल भजन संध्या में होंगे कई कार्यक्रम, आयोजन 23 फरवरी को
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE, 21 फरवरी 2026। क्षेत्र के गांव सोनियासर मीठिया में 23 फरवरी, सोमवार को “एक शाम गौ माता के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम शाम 8:15 बजे से विनायक पेट्रोल पंप के पास, कुनपालसर रोड स्थित जागरण स्थल पर होगा। इससे पहले शाम 7:15 बजे महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में बाल कलाकार प्रदीप खीचड़, जागरण कलाकार तुलछाराम मनगावा एंड पार्टी (जोधपुर), भजन गायक लिखमाराम अमरपुरा (नागौर) प्रस्तुति देंगे। नृत्य कलाकार के रूप में आदिति चौधरी, सिमरन (जयपुर), भंवरलाल लेघा और कल्पित चौधरी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन ओपी हटिला करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन गोपाल गौशाला समिति एवं समस्त ग्रामवासी सोनियासर मीठिया व ऊँचाईड़ा द्वारा किया जा रहा है।
माताजी मोड़ में 22 फरवरी से शुरू होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 फरवरी 2026। क्षेत्र के माताजी मोड़ स्थित माँ काली मंदिर परिसर में 22 से 28 फरवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगी। 22 फरवरी को सुबह 8:15 बजे ठाकुरजी मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 1 मार्च को सुबह 8:15 बजे हवन पूर्णाहुति का आयोजन होगा कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मिंगसरिया के सरपंच प्रतिनिधि पूर्णाराम और ग्राम पंचायत धर्मास के सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार जोशी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। भागवत कथा का वाचन पंडित भवानीशंकर पारीक (सांडवा) द्वारा किया जाएगा।