WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  एनएच-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस-टोल टीम ने वाहन चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के संदेश  |  ट्रेक्टर टॉली में पीछे से जा भिड़ी पिकअप, दो युवक गंभीर घायल।  |  गणगौर के बनोरों की रौनक, नाचते गाते संपन्न हुए भोग के आयोजन।  |  श्रीडूंगरगढ़ से एक राजनीति और एक सामाजिक संगठन से जुड़ी विशेष खबर।  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-

लोक अदालत : 214 प्रकरणों का निस्तारण।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरिता नौशाद की अदालत में राजीनामा योग्य फौजदारी, सिविल, पारिवारिक व दुर्घटना दावा से जुड़े 31 लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिसमें लोक अदालत बैंच सदस्य के तौर पर एडवोकेट कृष्ण गोपाल पारीक ने अपनी सेवा दी। इनमें मोटर व्हीकल एक्ट के 19, पारिवारिक के 7 तथा दीवानी व फौजदारी के 5 मामले शामिल रहें। वहीं ताल्लुका विधिक सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं एसीजेएम हर्ष कुमार की अदालत में कुल 183 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिसमें लोक अदालत बैंच सदस्य के तौर पर एडवोकेट पुखराज तेजी ने सेवाएं दी। लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में बैंक, राजस्व, बिजली, जलदाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद रहे। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित मारू, अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, एडवोकेट  राजूराम बाना, राधेश्याम दर्जी, गोपाल पारीक, ओमप्रकाश मोहरा, ओमप्रकाश मिडल, ओमप्रकाश बारोटिया, केके पुरोहित अभियोजन अधिकारी सपन कुमार सहित अनेक अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दीं। तालुका विधिक सेवा समिति सचिव जगदीश चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

खेत मजदूर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक संपन्न, बनाए तहसील इंचार्ज।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बीकानेर में शनिवार को खेत मजदूर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड दुर्गा स्वामी, प्रदेश महासचिव कामरेड रामरतन बगड़िया शामिल हुए। बैठक में तहसील कमेटी के इंचार्ज बनाए गए जिसके तहत नोखा तहसील इंचार्ज बजरंग छिंपा, कोलायत तहसील इंचार्ज सुनील नायक, श्रीडूंगरगढ़ इंचार्ज शीशपाल नायक, बीकानेर सदर इंचार्ज महेंद्र बारूपाल, लोन कैंसल इंचार्ज हनुमान लाखूसर, बीकानेर शहर इंचार्ज शेखर नवल को बनाया गया। बैठक में बीकानेर जिले की खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन के सोशल मीडिया कमेटी का गठन किया गया जिसमें सोशल मीडिया का जिला संयोजक महेंद्र बारूपाल व सहसंयोजक शिवलाल जाट, शेखर नवल को बनाया गया, बैठक में छतरगढ़ इंचार्ज ओमप्रकाश मेहरड़ा क़ो नियुक्त किया। वकतओं ने संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए सचेत होने का आह्वान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़