WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कल आधा दर्जन से अधिक फीडर से सप्लाई होगी बाधित, कई गांव होंगे प्रभावित, जाने कब व कहां.?

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 दिसंबर 2025। मंगलवार को क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक फीडर पर करीब चार घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी, इससे कई गांव प्रभावित होंगे।
बिजली विभाग के जेईएन दिवाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मोमासर 132 केवी जीएसएस पर मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान मोमासर गांव, लिखमादेसर, आड़सर, सत्तासर, थामड़ा, धीरदेसर चोटियान, गुलाला जोहड़ फीडर की आपूर्ति बाधित होगी। इनसे जुडे कृषि कनेक्शनों व घरेलू उपभोक्ता इस कटौती से प्रभावित होंगे। सभी पाठक इस सूचना को इन सभी फीडरों से जुड़े ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़