WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया  |  सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया  |  सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान  |  रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की बेटियों का सुयश, खेलों व बौद्धिक प्रतियोगिताओं में कर रही नाम रोशन।

राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में दो बालिकाओं का चयन ।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के लिए आज गौरव का दिन रहा। गांव रीड़ी की बेटी रवीना जाखड़ व बाडेला की कमला सारण का स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर 17 वर्षीय कबड्डी खेल में चयन हुआ है। कबड्डी नेशनल में बीकानेर जिले की चार बेटियां राजस्थान की टीम में खेलेगी। रवीना व कमला के साथ जिले के लखावर की आईना व भूमिका भी नेशनल में उतरेगी। प्रतियोगिता 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कोकमथान, महाराष्ट्र में आयोजित होगी। रीड़ी व बाडेला सहित क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। रवीना के कोच हेतराम जाखड़, कमला के कोच बलराम जांगिड़ व आईना व भूमिका के कोच भींराज लेघा ने उन्हें बधाई देते हुए नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है। वहीं परिजनों व ग्रामीणों ने भी खिलाड़ी छात्राओं को बधाई दी है।
क्रिकेट की नेशनल टीम के लिए प्रशिक्षण शिविर में खेलेगी सरिता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र की आरएसी चैलेंजर क्रिकेट खेल कर लौटी बेटी सरिता बाना निवासी लिखमीसर उत्तरादा का स्कूली खेल प्रतियोगिता के 19 वर्षीय नेशनल के लिए आयोजित शिविर में चयन हुआ है। सरिता का शिविर में खेलेगी व शिविर से ही टीम का चयन होने पर टीम 1 जनवरी 2026 से शिवपुरी मध्यप्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने जाएगी। सरिता अब 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक जोधपुर में आयोजित शिविर में प्रशिक्षण लेगी। सरिता की इस उपलब्धि पर कोच ओमप्रकाश भुंवाल, संस्था प्रधान नितेश कुमार भास्कर, परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने सरिता को शिविर में श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन कर नेशनल टीम में स्थान बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।

गार्गी ने हासिल किया जिला स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र की बालिकाएं बाल संसद से लेकर खेल के मैदानों पर राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रही है वहीं बौद्धिक स्तर में भी अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। श्रीकन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा गार्गी गुर्जर ने आशु भाषण प्रतियोगिता में बीकानेर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। संस्था प्रधान विमला गुर्जर सहित स्टाफ ने बालिका को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़