पीएमजीएसवाई के तहत 28.5 किमी नई सड़कों के लिए 16 करोड़ से अधिक की मंजूरी
डूंगरगढ़ one 30 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में 28.5 किलोमीटर लंबाई की नई सड़कों के निर्माण के लिए 1600 लाख रुपये से अधिक की स्वीकृति जारी की गई है।
इस पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार जताया।
विधायक ने बताया कि नई सड़कों के बनने से ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा, विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।