श्रीडूंगरगढ़ स्थित छात्रावास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिलालेख का अनावरण करते हुए इस क्षण को क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ में अब तक करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और आने वाले समय में भी भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं लेकर आ रही है।
विधायक सारस्वत ने आगे कहा कि सरकार शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह छात्रावास परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी, जो उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होगी।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एल.डी. पंवार, कृषि विपणन बोर्ड बीकानेर के अधीक्षण अभियंता सीताराम मीणा, देवराज हटीला, भाजपा ओबीसी मोर्चा के विनोद गिरी गुसाईं, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, पवन इंदौरिया, जितेंद्र माली, थानमल भाटी, अनिल वाल्मीकि, मदन मेघवाल, पार्षद मघराज तेजी, एडवोकेट ओमप्रकाश बारोठिया, रतिराम गोदारा, चिमनाराम मेघवाल, पन्नाराम नायक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। सभी ने इस पहल का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को रेखांकित किया।