श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जनवरी 2026। भारतीय जीवन बीमा निगम की सैटेलाइट शाखा श्रीडूंगरगढ़ के अभिकर्ता संदीप शर्मा ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए चौथी बार एमडीआरटी का खिताब जीता है। गांव इन्दपालासर सांखलान निवासी और संदीप पुत्र नरसीराम शर्मा ने वर्ष 2025-26 के लिए अंतरराष्ट्रीय MDRT (USA) उपाधि की पात्रता भी प्राप्त की है। शर्मा अपनी शाखा से एकमात्र ऐसे अभिकर्ता हैं, जिन्होंने ये उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वहीं इस वर्ष वे पूरे क्षेत्र से एकमात्र अभिकर्ता है, जिन्होंने ये सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर शाखा प्रबंधक कैलाश मीणा, एबीएम दीपक सारण एवं विकास अधिकारी भुवनेश पारीक ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। बता देवें शर्मा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त चार बार MDRT (USA) क्वालीफाई करने वाले क्षेत्र के प्रमुख वित्तीय सलाहकार हैं। उनके गांव के अनेक मौजिज ग्रामीणों, इस क्षेत्र से जुड़े अभिकर्ताओं सहित अनेक मित्रों व जानकारों ने उन्हें बधाई दी है।