WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में हुए अनेक भक्ति-मय आयोजन।  |  हनुमान धोरा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, तोलियासर में निकाली शोभायात्रा।  |  केशरी विजेता बने मुकेश, किशोर विजेता विक्रम और कुमार विजेता नवरत्न रहें, मिले नगद पुरस्कार  |  हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, उमड़ रहें श्रद्धालु।  | 

श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं का जलवा, नमो युवा रन में जिले में रहे प्रथम

इस उपलब्धि के बाद, बीकानेर सम्भाग कार्यालय में मंगलवार को सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की गई। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, कार्यक्रम संभाग प्रभारी काशीराम गोदारा, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, और बनवारीलाल शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सम्मेलन में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेमनाथ जाखड़ ने कहा कि इस जीत ने श्रीडूंगरगढ़ का नाम पूरे जिले में रोशन किया है। उन्होंने युवाओं के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, जिला मंत्री भरत सुथार, श्रीडूंगरगढ़ शहर महामंत्री मदन सोनी, देहात मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मोमासर मण्डल अध्यक्ष नरेश मोट, और वरिष्ठ कार्यकर्ता सीताराम सोनी, जगदीश पारीक, महेंद्र कुमार, श्रवण कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मैराथन में मिली यह सफलता श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं के जोश और ऊर्जा का प्रमाण है, जिसने उन्हें जिले भर में सम्मान दिलाया है। प्रबुद्धजन सम्मेलन में इस उपलब्धि की सराहना ने कार्यकर्ताओं को और भी प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़