WhatsApp Menu
27 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  | 

श्रीडूंगरगढ़ के पुलिस जवान राजा हसन का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, देखें सभी फ़ोटो

डूंगरगढ़ one 18 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ निवासी राजस्थान पुलिस के जवान राजा हसन पुत्र अजीज दमामी का मंगलवार शाम जयपुर में बीमारी के चलते निधन हो गया। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले बीकानेर ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर तीन दिन पूर्व जयपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान मंगलवार शाम उनका इंतकाल हो गया।

बुधवार दोपहर श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान थानाधिकारी कश्यप सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित किया और तिरंगा दिवंगत जवान के भाई अमीर हसन को सौंपा।
पुलिस गार्ड दल के जवानों ने फायर कर तथा हथियार झुकाकर दिवंगत को अंतिम सलामी दी।

अंतिम विदाई के मौके पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के जवानों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि राजा हसन पूर्व में श्रीडूंगरगढ़ थाने में भी सेवाएं दे चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़