WhatsApp Menu
गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  |  विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  | 

श्रीडूंगरगढ़ के इन 15 गांवो में सार्वजनिक स्थानों पर लगेगी सोलर लाइटें।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 जनवरी 2026। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल से उनके संसदीय क्षेत्र के गांवों में विभिन्न कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) मद के तहत 1640 सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। मेघवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के दौरों के दौरान ग्रामीणों द्वारा गांवों के प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की जाती रही है। इसे ध्यान रखते हुए देश की प्रमुख कंपनियों के सीएसआर मद से यह व्यवस्था करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके तहत संसदीय क्षेत्र 75 गांवों के स्कूलों, मंदिरों, चौराहों और प्रमुख स्थानों पर यह सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसमें नोखा, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर तथा अनूपगढ़ के 15-15 गांवों में 330-330 तथा खाजूवाला के 15 गांवों में 320 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इससे आमजन को रात के समय आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जल्दी ही इसे पूर्ण भी कर दिया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के गांव पूनरासर, पुंदलसर और मोमासर में 30-30 तथा कितासर विदावतान, केऊ, हेमासर, झंझेउ, रीडी, जोधासर, दुलचासर, भोजास, आडसर, सूरजनसर, जैसलसर और बेनिसर में 20-20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। नोखा विधानसभा के पांचू, काकड़ा और रोड़ा में 30-30 तथा किसनासर, सारुंडा, रासीसर पुरोहितान, हिम्मटसर, सलुंडिया, उड़सर, धूपालिया, कुदसू, रातडिया, चरकड़ा, रासीसर और शोभाणा में 20-20 सोलर लाइट लगाई जाएगी। इसी प्रकार लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के सिंथल, कालू और महाजन में 30-30, वहीं जोगियासन, मकड़ासर, फूलदेसर, धीरेरा स्टेशन, खारड़ा, बामनवाली, सहजरासर, नाथूसर, घेसुरा, मलकीसर, करणीसर और कंकड़वाला में 20-20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। खाजूवाला विधानसभा के छत्तरगढ़ और नालबड़ी में 30-30 तथा कानासर, उदासर, चार बीएम सरदारपुरा, फलावाली, भुट्टों का कुआं, खारा, धोलेरा, हुसंगसर, पार्वती तलाई, आशापुरा, दंतोर, बल्लर और जयमलसर में 20-20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ विधानसभा की नई घड़साना मंडी, रावला 8 पीएसडी-बी तथा दो एसटीआर में 30-30 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं 3 एमएलडीबी, 2 एलएमबी, 7 केएनडी, 3 एसटीआर, 1 एमएलकेसी जालवाली, 15 केएनडी-बी, 12 केडी गुजारी, 11 केएनडीबी, 5 बीडीबी, 13 केएनडीसी, 4 एलएम और 14 के में 20-20 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़