WhatsApp Menu
मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में विधायक सहित शामिल हुए कार्यकर्ता।  |  कल सुबह 4 घंटे होगी बिजली कटौती, जाने कब व कहां.?  |  बीच बाजार अलसुबह तोड़े दुकान के ताले, गल्ले से हजारों रूपए लेकर चोर हुआ फरार, मामला दर्ज।  |  जाखासर जीएसएस पर 4 घंटे का शटडाउन कल, कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद  |  भाजपा प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, 51 किलो की फुलमाला से किया अभिनदंन, संगठन में निष्ठा पूर्वक सेवा देने की प्रेरणा दी।  | 

श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी से देखें सभी जिंसों के आज के भाव।

श्रीडूंगरगढ़, 5 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ की कृषि मंडी में आज चहल-पहल रही। किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे और व्यापारियों ने बोलियां लगाईं। मंडी में आज जीरे के भाव में तेजी देखने को मिली, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे।

अगर अन्य जिंसों की बात करें तो ग्वार 4450 से 4475 रुपये तक बिका, वहीं काला ग्वार 4200 से 4350 रुपये के बीच रहा। मोठ की कीमत 4000 से 4350 रुपये रही, जबकि दागी मोठ 3500 से 4000 रुपये में बिका। चने का भाव 5100 से 5350 रुपये रहा, वहीं रूसी चना 5300 से 5600 रुपये तक बिका।

नई मैथी 4300 से 4850 रुपये के भाव से बिकी, जबकि गेहूं 2500 से 2600 रुपये तक रहा। गेहूं 1482 का भाव 2800 से 3000 रुपये रहा। बाजरी 2450 से 2550 रुपये और देसी बाजरी 3000 से 3500 रुपये के बीच बिकी।

नए तारामीरा का भाव 5400 से 5500 रुपये रहा, जबकि नई सरसों 5600 से 6200 रुपये तक बिकी। पीली सरसों की कीमत 6300 से 7200 रुपये रही। नया ईसबगोल 8000 से 9500 रुपये और पैकेट ईसबगोल 10000 से 11000 रुपये में बिका।

मूंग का भाव 6000 से 6900 रुपये रहा, जबकि दागी मूंग 5000 से 6000 रुपये में बिका। मूंगफली खला नया 4350 से 5100 रुपये, सिकाई मूंगफली 5500 से 6000 रुपये, मूंगफली चुगा नया 4000 से 4800 रुपये, मूंगफली दाल 5200 से 5850 रुपये, मूंगफली कल्याणी 3500 से 4500 रुपये, मूंगफली बोबरू 3500 से 4200 रुपये और मूंगफली गोटा फ्रेश 6000 से 6500 रुपये के भाव से बिकी।

तिल 8000 से 8700 रुपये और मतीरा बीज 15000 रुपये में बिका, जबकि काकरिया बीज 12000 रुपये में बिका। जौ का नया भाव 2150 से 2200 रुपये रहा। नई खल जानकी ब्रांड 4000 से 4400 रुपये में बिकी। मूंग चूरी 40 किलो की बोरी 900 से 1200 रुपये और मोठ चूरी 40 किलो की बोरी 850 से 1000 रुपये में बिकी। नया धाना 5200 से 9800 रुपये और नरमा 7000 से 7800 रुपये में बिका।

मंडी में जिंसों की आवक और भाव में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। किसान और व्यापारी दोनों ही बाजार की चाल पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़