WhatsApp Menu
75 गांवों के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा, बच्चे भाग ले सकेगें ओलंपियाड़ में।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता के लिए Meet & Greet, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद  |  लखासर में CSR फंड से 4 वाटर कूलर भेंट, स्कूल व अस्पताल को राहत  |  श्रीडूंगरगढ़ में GK की बड़ी परीक्षा का ऐलान: छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं ₹7100 तक के पुरस्कार  | 

श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी से देखे सभी जिंसो के आज के भाव

श्रीडूंगरगढ़, 14 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में आज अनाज की आवक बनी रही, लेकिन कुछ जिंसों के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई। विशेष रूप से मोठ और ग्वार के दामों में कुछ नरमी दिखाई दी।

किसानों और व्यापारियों की चहल-पहल से गुलजार मंडी में आज जिंसों के भाव इस प्रकार रहे:

ग्वार का भाव 4650/- से 4750/- रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि पुराना ग्वार 4200/- से 4550/- रुपये के बीच बिका। मोठ की कीमत 4550/- से 4750/- रुपये प्रति क्विंटल रही, वहीं दागी मोठ 4000/- से 4550/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका।

दलहन में चने का भाव 5200/- से 5650/- रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि रूसी चना 5300/- से 5600/- रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मैथी नई का भाव 4300/- से 4600/- रुपये प्रति क्विंटल रहा।

गेहूं 2500/- से 2650/- रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं 1482 किस्म 2800/- से 3000/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका। बाजरी का भाव 2450/- से 2550/- रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि देसी बाजरी 3000/- से 3500/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी।

तिलहन में तारामीरा नया 5400/- से 5500/- रुपये प्रति क्विंटल और सरसों नई 5800/- से 6400/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिकी। पीली सरसों 6300/- से 7200/- रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी।

ईसबगोल नया 8000/- से 9500/- रुपये प्रति क्विंटल और पैकेट ईसबगोल 10000/- से 11000/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका। जीरा नया 15500/- से 16500/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका।

मूंग नया 6200/- से 7500/- रुपये प्रति क्विंटल और दागी मूंग 5000/- से 6000/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका।

मूंगफली खला नया 4900/- से 5601/- रुपये प्रति क्विंटल, सिकाई मूंगफली 5200/- से 5800/- रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली चुगा नया 4400/- से 4900/- रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली दाल 5200/- से 5850/- रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली कल्याणी 3500/- से 4500/- रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली बोबरू 3500/- से 4200/- रुपये प्रति क्विंटल और मूंगफली गोटा फ्रेश 6000/- से 6500/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिकी।

अन्य जिंसों में तिल 7500/- से 8100/- रुपये प्रति क्विंटल, मतीरा बीज 15000/- रुपये प्रति क्विंटल और काकरिया बीज 12000/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका। जौ नया 2150/- से 2200/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका।

नई खल जानकी ब्रांड 4000/- से 4400/- रुपये प्रति क्विंटल, मूंग चूरी (40 किग्रा) 900/- से 1200/- रुपये और मोठ चूरी (40 किग्रा) 850/- से 1000/- रुपये के भाव से बिकी। नया धाना 5200/- से 9800/- रुपये और नरमा 7000/- से 7800/- रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका।

आज की मंडी में मोठ और ग्वार के भावों में आई नरमी किसानों के लिए चिंता का विषय हो सकती है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में बाजार किस दिशा में जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़