WhatsApp Menu
फेसबुक पर फॉलोवर संख्या 100K पार, खबरों की प्रामाणिकता बनी न्यूज वेबसाईट की लोकप्रियता का आधार।  |  मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  |  हर प्रकार की कपड़ों की विस्तृत रेंज के साथ क्षेत्रवासियों की सेवाओं में शुरू हुआ “हरी कलेक्शन”  |  प्रगति का आधार शिक्षा है, बच्चों को दी प्रेरणा, व्यवस्थाओं की सराहना की  |  श्रीडूंगरगढ़ की 1490 बालिकाओं को मिलेगी साइकिलें, वितरण प्रारंभ, विधायक ने बेटियों को दी खूब पढ़ने की प्रेरणा  | 

श्रीडूंगरगढ़ की 1490 बालिकाओं को मिलेगी साइकिलें, वितरण प्रारंभ, विधायक ने बेटियों को दी खूब पढ़ने की प्रेरणा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 अप्रैल 2026। सरकारी स्कूलों में 9वीं पास कर 10वीं कक्षा में अध्ययनरत 1490 बालिकाओं को साइकिलों का वितरण की जाएगी। शनिवार को पीएमश्री राउमावि ताल मैदान में समारोह पूर्वक वितरण प्रारंभ किया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह प्रारंभ किया। सारस्वत ने बालिकाओं को खूब पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वो माध्यम से जिससे परिवार, समाज व देश की प्रगति संभव है। बेटियां पढ़ेगी तो आने वाली पीढ़ियां में सकारात्मक बदलाव आ सकेगा। सारस्वत ने सरकारी स्कूलों की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहें है। ऐसे में समाज भी स्कूलों का सहयोग करें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक चुग ने बताया कि तीन चरण में सत्र 2025-26 की साइकिलों का वितरण किया जाएगा। पहला चरण आज संपन्न हुआ। उन्होंने सभी शिक्षकों व अभिभावकों से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। अतिथियों ने स्कूल के दानदाता दिवंगत मनोहरी देवी व जगदीश प्रसाद छंगाणी के पुत्रों का साफा पहना कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हेमनाथ जाखड़, भवानी प्रकाश तावणियां, प्राचार्या पदमा कौशिक, प्राचार्य ओमप्रकाश रोलन, मदनलाल कड़वासरा, भंवरलाल स्वामी, रामलालनाथ, कविता जानूं, सोनल शर्मा, नन्दकिशोर पारीक, महावीर प्रसाद आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव के बारे में चर्चा की। प्रधानाचार्य ममता ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन कमल किशोर पिपलवा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़