WhatsApp Menu
तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ अंचल से दो खास खबरें पढें एकसाथ

दुसारणा गाँव में श्री कृष्णा गौसेवा समिति द्वारा निर्मित गौशाला का लोकार्पण गोपाष्टमी के पावन अवसर पर किया जाएगा। आगामी 30 अक्टूबर, 2025 को यह कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति ने लोकार्पण समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए एक पोस्टर का विमोचन किया है, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा दी गई है।

प्रातः 11:30 बजे लोकार्पण समारोह शुरू होगा, जिसके बाद 12:15 बजे गौमाता की पूजा-अर्चना की जाएगी और उन्हें गौशाला में प्रवेश कराया जाएगा। दोपहर 1 बजे से संतों के प्रवचन और सत्संग का आयोजन होगा। बीकानेर से दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज, कोलायत से सत्यानंद जी महाराज, ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम सागर से आशीषजी महाराज और नापासर से पंडित प्रकाश तिवाड़ी इस अवसर पर अपने विचार रखेंगे।

समिति के अध्यक्ष मोहनराम गोदारा और भामाशाह पेमाराम गोदारा सहित रामप्रताप सारण, रामप्रताप गोदारा, सांवरदास, भागीदास, कालूराम सुथार और रूघाराम मूंड दुसारणा पीपासरिया जैसे अनेक ग्रामीण पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित थे। समिति सदस्यों ने सभी गौभक्तों और श्रद्धालुओं को इस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

वहीं, दूसरी ओर, दुलचासर गाँव के महेश्वरी भवन में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। नानकराम मूंधड़ा परिवार द्वारा आयोजित इस कथा में साध्वी करूणागिरी जी महाराज कथा का वाचन कर रही हैं।

कथा के तीसरे दिन, साध्वी करूणागिरी जी ने मनु शतरूपा के प्रसंग को विस्तार से सुनाया। उन्होंने कपिल मुनि द्वारा अपनी माता देवहुती को सांख्य दर्शन की कथा सुनाने और सांख्य दर्शन का वर्णन किया। इसके अतिरिक्त, भगवान नरसिंह अवतार, वामन अवतार और भक्त ध्रुव चरित्र की कथाओं का भी श्रद्धालुओं ने रसपान किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालुओं ने कीर्तन पर नृत्य करते हुए जयकारे लगाए।

कथा में गोपालसर, देराजसर, टेऊ, सूडसर और कोटासर सहित आसपास के गाँवों से श्रद्धालु बसों द्वारा पहुँच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़