WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  | 

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में छाया घना कोहरा, बढ़ी ठंड, 15 दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में रविवार सुबह घना कोहरा छाया है। सड़को पर दृश्यता बाधित होने से वाहन रेंग रेंग कर चल रहें है। शनिवार रात अचानक ठंडी हवा चलने लगी और हवा में नमी हो गई। सुबह घना कोहरा छाया और जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। श्रीडूंगरगढ़, रीड़ी, बरजांगसर, बिग्गाबास रामसरा में घना कोहरा छाया है। विदित रहें पूर्वी राजस्थान में मावठ की बरसात हो रही है व कई जगह ओले गिरने से पारा लुढ़क गया है। बीते 10 दिन में चौथा पश्चिमी विक्षोभ का असर है जिससे सर्दी एक बार फिर बढ़ गई है। रविवार को भी पूर्वी राजस्थान सहित शेखावाटी इलाकों में मेघगर्जना के साथ हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने आगामी 15 फरवरी तक बैक टू बैक विक्षोभ एक्टिव रहने की संभावना जताई है। जिससे 6-7 फरवरी, 9-10 फरवरी और 11-15 फरवरी तक लगातार तीन सिस्टम एक्टिव रहने की संभावना है। ऐसे में फरवरी के दूसरे सप्ताह तक सर्दी का असर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़