श्रीडूंगरगढ़, 12 अक्टूबर 2025। श्रीकुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष मूलचंद बोरावड़ रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की और समाज की एकजुटता पर बल दिया।
श्री बोरावड़ ने समाज के विकास के लिए शिक्षा और रोजगार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि वे आगे बढ़ सकें और समाज को विकास के पथ पर ले जा सकें। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए सभी सदस्यों से कुछ समय निकालने का भी आग्रह किया।
सरदारशहर रोड स्थित रमेश बासनीवाल के प्रतिष्ठान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ समाज के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष मूलचंद बोरावड़ का फूल मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर, श्री बोरावड़ के साथ आए हरिराम बोरावड़, चांदीराम गुरिया, गणेश मेरोता, जनक कुचेरिया, और डूंगरमल बोरावड़ का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में श्रीकुम्हार महासभा के अध्यक्ष रामचंद्र छापोला, सचिव बालचंद मीनोठिया, भूराराम घंटेलवाल, प्रेमसुख घोड़ेला, रामानंद बासनीवाल, नानूराम कुचेरिया, नंदकिशोर बासनीवाल, शिव मीनोठिया, भोजराज घोडेला, रमेश बासनीवाल, गुलाब बासनीवाल, रमेश बासनीवाल, सुखाराम बासनीवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, नारायण लखेश्वर, गुरमित निमिवाल, विनोद कुमार घोड़ेला, गणेशमल घंटेलवाल, प्रशांत बासनीवाल, आशीष बासनीवाल, रोहित मिनोठिया, धर्मसिंह सहित अनेक गणमान्य समाज बंधु उपस्थित थे।
यह दौरा समाज के विकास और एकजुटता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।