श्रीमती पुगलिया ने भवन परिसर में बन रहे विशाल डोम को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। यह डोम भामाशाह जतन पारख के सहयोग से बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भामाशाह समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उनका सहयोग समाज के विकास के लिए एक बड़ी ताकत है। उनका कहना था कि यह भवन समाज के हर परिवार के लिए एक बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में काम आएगा।
इस अवसर पर श्री ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष विनोद भादानी और मंत्री कान्ति कुमार पुगलिया ने संस्था की विभिन्न गतिविधियों और चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भवन समाज के लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का केंद्र बनेगा और इससे उन्हें अनेक सुविधाएं मिलेंगी।
इस निरीक्षण के दौरान सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महेंद्र कुमार मालू और अशोक बैद सहित कई समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने भवन के निर्माण कार्यों में अपनी रुचि दिखाई और समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।