WhatsApp Menu
धर्मयात्रा में दिखा आपसी सौहार्द, सामाजिक सहभागिता का अनुठा नजारा  |  बीड़ भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम: कालू रोड से हटाया अतिक्रमण, ‘सर्व समाज’ का बोर्ड भी उखाड़ा, देखें वीडियो  |  कल सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई 33 केवी जीएसएस रहेंगे बंद  |  सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित, छात्राओं को दिए स्मार्ट क्यूआर टैग  |  एसबीआई की CSR पहल: आंगनबाड़ी, स्कूल और अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार, कई स्थानों पर किया गया जनहित कार्य  | 

श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई झूलेलालजी की छठी, भजन संध्या में झूम उठा सिंधी समाज

डूंगरगढ़ one 26 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलालजी के चेटीचंड पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को श्री झूलेलालजी का नामकरण (छठी) समारोह स्थानीय श्री झूलेलालजी मंदिर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि चेटीचंड पर्व के पश्चात आयोजित इस छठी समारोह को विशेष रूप से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल भक्तिरस में सराबोर हो गया। भजनों की मधुर धुनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और भगवान झूलेलाल जी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

इस अवसर पर पंडित अनिल उपाध्याय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान झूलेलालजी का नामकरण संस्कार सम्पन्न कराया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समारोह की विशेष आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों की झांकी रही, जिन्हें भगवान झूलेलालजी के रूप में पारंपरिक वेशभूषा धारण करवा झूला झुलाया। बच्चों की इस प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।

पूरे आयोजन के दौरान समाज के लोगों में उत्साह और एकता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़