WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

शिक्षा व रोजगार से जुड़ी कुछ खास खबरें पढें एकसाथ

रेलवे : लेवल वन के 22 हजार पदों पर भर्ती होगी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। नए साल में बेरोजगारों के लिए खुश खबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल वन के 22 पदों पर भर्ती करेगा।रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी सहित विभिन्न संवर्ग पदों पर भर्ती विज्ञापन 2025 में जारी किए थे। इसमें लेवल वन पदों के लिए भी 32438 पदों पर भर्ती होनी थी। लेवल वन पदों के लिए ही अब एक और भर्ती की तैयारी है। इस नई भर्ती के लिए अजमेर समेत सभी रेलवे भर्ती बोर्ड से अधियाचन मांगा गया है। नोडल एजेंसी रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल को बनाया गया है। इस महीने के तीसरे हफ्ते में विज्ञापन जारी किया जाएगा।
आरटीई: आवेदन 10 जनवरी के बाद, लॉटरी फरवरी में, प्रवेश एक अप्रैल से।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आरटीई के तहत राज्य के निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के टाइम फ्रेम में बदलाव होगा। अब प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी के बाद ही शुरू होंगे। दरअसल, नए शिक्षा सत्र 2026.27 के तहत राज्य के निजी स्कूलों में 25% सीट पर निशुल्क प्रवेश के लिए टाइम फ्रेम और गाइडलाइन मंजूरी के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशायल ने पिछले महीने राज्य सरकार को भिजवाई थी। लेकिन राज्य सरकार की ओर से मंजूरी में विलंब से मिलने के कारण अब टाइम फ्रेम में बदलाव किया जाएगा। दरअसल, राज्य के स्कूलों में वर्तमान में शीतकालीन अवकाश चल रहें है। 6 जनवरी से स्कूल वापस खुलेंगे। ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा निदेशायल की ओर से आरटीई निशुल्क प्रवेश की गाइडलाइन अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी के बाद शुरू किए जाएंगे। लॉटरी फरवरी में निकाली जाएगी व प्रवेश की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होने के कारण पहली बार निशुल्क प्रवेश के आवेदन भी मार्च अप्रैल की जगह जनवरी में लिए जाएंगे।
जनवरी सत्र में स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सेज में प्रवेश शुरू, आवेदन 31 तक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा पीजी और यूजी कोर्सेज में जनवरी 2026 सत्र में प्रवेश शुरू कर दिए गए है। 31 जनवरी 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। क्षेत्रीय निदेशक बलवान सिंह सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश के साथ ही एआईसीटीई एवं यूजीसी से मान्यता प्राप्त एमए दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जा रहा है। विद्यार्थी एमए भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पुलिस प्रशासन, राजस्थानी, संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, समाज शास्त्र इतिहास एवं शिक्षा के साथ ही एमएससी गणित एमएससी सीएस, एमकॉम व एमबीए में प्रवेश ले सकेंगे। स्नातक कार्यक्रम (यूजी) में बीए, पत्रकारिता में स्नातक (बीजे), पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातक (बीलिब्स) में एडमिशन दिए जाएंगे। इसके साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (डीएलआईएस), योग विज्ञान में डिप्लोमा (डीवाईएस), संस्कृति एंव पर्यटन, जल ग्रहण प्रबंध, डिप्लोमा इन मास कम्यूनिकेशन में अध्ययन किया जा सकेगा। ऑनलाइन डिप्लोमा कार्यक्रम के तहत कम्प्यूटर अनुप्रयोग में डिप्लोमा, पुस्तकालय एवं सूचना विभान में डिप्लोमा, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में डिप्लोमा तथा फलित ज्योतिष में प्रमाण पत्र में प्रवेश होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़