श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 मार्च 2026। अंचल के गौरव अमर शहीद हेतराम गोदारा की स्मृति में 1 अप्रैल को उनके पैतृक गांव में श्रद्धाजंलि सभा व रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। ग्रामीणों द्वारा देशभक्ति के जोश के साथ जोर शोर से आयोजन की तैयारियां की जा रही है। सोमवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में शहीद के 8वें शहादत दिवस पर हो रहें इस आयोजन के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया। शहीद के भाई राजाराम गोदारा ने बताया कि गांव सोनियासर में शहीद स्मारक पर बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन करते हुए उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने शहीद की स्मृति में जरूरतमंदों के लिए किए जाने वाले रक्तदान को देश सेवा व पीड़ित मानवता की सेवा में अमूल्य योगदान बताया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी मनोज धायल, नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल, कुंभाराम घिंटाला, मनोज गुंसाई, सुब्रत कुंडु, कालूराम बाना, कोडाराम भादू, मनीष शर्मा, एडवोकेट बाबूलाल दर्जी व मोहनलाल सोनी, राकेश कुमार, जगदीश सिहाग, आसु माली, आसीफ, देवीलाल, सुरेश डेलू, महेश नाई व बाबूलाल टोकसिया सहित अनेक लोग शामिल रहें। सभी ने क्षेत्र की युवा शक्ति से रक्तदान कर शहीद को श्रद्धाजंलि देने का आग्रह किया।