WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

शहीद दिवस पर याद किया गांधीजी को, प्रेम और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 जनवरी 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को गांधी पार्क स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित की। देशभर में 11 बजे 2 मिनिट का मौन रखा गया।
श्रीडूंगरगढ़ में भी पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गांधीजी के जीवन आदर्श शांति, एकता, अहिंसा व सादगी को याद किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गांधीजी से प्रेम व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर बापू को सच्ची श्रद्धाजंलि देने की प्रेरणा दी। गोदारा ने कहा कि बापू के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता और विकास का वातावरण तैयार किया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने गांधीजी के अहिंसा, सत्य व स्वदेशी के विचारों को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने गांधीजी के विचारों को जानने व समझने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से देशहित में सक्रिय होने की बात कही। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सोमानी, शुभकरण माली, जितेन्द्र सिंह शेखावत, सत्यनारायण जाट, हीरालाल कूकना, प्रहलाद सोनी, मधुसूदन सारस्वत, मुनीराम दूसाद, महेश मंत्री, राजेश मंडा अयूब खान दमामी, प्रकाश दुसाद, इकराज खान, हेमदास स्वामी, राजेश मीणा, रामकिशन गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़