WhatsApp Menu
दल बदलने वालों पर वसुंधरा का वार: ‘दिल नहीं बदलते, सिर्फ पार्टी बदलते हैं’  |  भादरा में शहीद रमेश चंद्र जांगिड़ की प्रतिमा का अनावरण, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि  |  पूर्व विधायक किशनाराम नाई की पुण्यतिथि पर कल श्रद्धांजलि सभा, बड़ी संख्या में जुटेंगे लोग  |  गर्मी में यात्रियों को राहत: यशवंतपुर- बीकानेर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, 4-4 अतिरिक्त फेरे चलेंगे  |  तेजाजी कथा, शोभायात्रा, जागरण व हवन पूजन के होंगे आयोजन, एकत्र होगा समाज  | 

शहीद के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए सुथार, दी श्रद्धाजंलि, किया सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 अप्रैल 2026। भादरा के उत्तरादा बास में सोमवार शहीद रमेश चंद्र जांगिड़ की मूर्ति का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सुथार ने शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि देश का हर नागरिक शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का कर्जदार है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद रमेश चंद्र जांगिड़ की शहादत सदैव प्रेरणादायक रहेगी और देशवासियों के दिलों में अमर होकर बसेगी। कार्यक्रम में अतिथियों ने विरांगना व शहीद के पिता बीरूराम जांगिड़ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में चूरू लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया, विधायक संजीव बेनीवाल, राकेश जांगिड़ (तारानगर), आर.सी. सक्सेना, पी.बी. भाकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें। युवाओं ने जोश के साथ रैली निकाली व पुष्पवर्षा करते हुए शहीद अमर रहें के नारे लगाए। जांगीड़ परिवार ने सभी का आभार जताया। ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़