श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 मार्च 2026। शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर एक युवक के साथ मारपीट के आरोप में दो नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
मोमासर निवासी 27 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र फुसाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च की सुबह करीब 3 बजे वह अपने परिचित को गींदड़ कार्यक्रम से लेने के लिए गींदड कार्यक्रम से लेने जा रहा था। तभी गांव में एक मंदिर और शराब ठेके के बीच उसे इसी गांव के लालराम जाट, अशोक जाट और मास्क पहने दो ओर युवक मिले। चारों ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए शराब पीने के लिए रूपए मांगे। उसके मना करने पर आरोपी आवेश में आ गए और लाठियों से उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर व हाथ पैरों में चोटें आने के कारण वह बेहोश हो गया। जिसे मरा समझकर आरोपी भाग गए। परिवादी को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया और उसकी तबीयत में सुधान होने पर वह थाने पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी गई है।