WhatsApp Menu
शत-प्रतिशत अंक लाकर इतिहास रचने वाले श्रीडूंगरगढ़ के लाल को शिक्षा मंत्री ने बुलाया जयपुर, दी बधाई, 12वीं बाद का शिक्षा खर्च उठाने की घोषणा।  |  आधी रात बाद बाइक स्लिप होने से एक सवार हुआ घायल, किया रेफर।  |  पानी की डिग्गी में डूबने से हुई विवाहिता की मौत।  |  5 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  शराब के नशे में दो महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज।  | 

शराब के नशे में दो महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 अप्रैल 2026। शराब के नशे में अपने ही परिवार की दो महिलाओं के साथ बदसलूकी करने व महिलाओं सहित तीन व्यक्तियों से मारपीट के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव झंझेऊ निवासी रामदेव पुत्र डूंगरराम मेघवाल ने अपने ही परिवार के रतिराम पुत्र गुणाराम, रतिराम की पत्नी गौरा देवी व उसके बेटे ओमप्रकाश व बाबूलाल तथा रामचंद्र पुत्र गोपालाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल की रात करीब 10 बजे आरोपी उसके घर के बाहर आए और शराब के नशे में गंदी गालियां देने लगे। जब पीड़ित ने बाहर आकर उन्हें रोका तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। जब उसने शोर मचाया तो गौरादेवी लाठी लेकर आई व मारपीट करने लगी। जब परिवादी की पत्नी व भाभी बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी करते हुए मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई आवड़दान को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़