WhatsApp Menu
पक्ष ने बताया प्रगतिशील वहीं विपक्ष ने क्षेत्र की अनेदखी का आरोप लगाते हुए बताया घोर निराशाजनक।  |  स्कूल परिसर में घुसकर बदसलूकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  शत प्रतिशत विभागीय लक्ष्य प्राप्ति और सेवाओं में गुणवत्ता के निर्देश दिए डॉ सोनी ने, पढें पूरी खबर।  |  डबल इंजन पर क्षेत्र की अनदेखी के लगाए आरोप, विपक्ष ने बताया घोर निराशाजनक।  | 

शत प्रतिशत विभागीय लक्ष्य प्राप्ति और सेवाओं में गुणवत्ता के निर्देश दिए डॉ सोनी ने, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 फरवरी 2026। बुधवार को क्षेत्र के गांव पूनरासर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेक्टर स्तरीय मासिक बैठक मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सेक्टर के तहत आने वाले सभी स्वास्थ्य अधिकारी, सीएचओ, एएनएम, नर्सिंग स्टाफ और आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और पोर्टल एंट्री की समीक्षा की गई। डॉ सोनी ने आभा आईडी निर्माण की प्रगति जांची और इसे आगामी सात दिन में शत प्रतिशत पूरा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग के लक्ष्य और सीबीएसी फार्म भरने, एनीमिया मुक्त राजस्थान के तहत स्कूलों में आईएफए सिरप और पिंक ब्लू टैबलेट का वितरण करने, शाला दर्पण पोर्टल पर समयबद्ध एंट्री करने के निर्देश दिए। डॉ सोनी ने बैठक में संस्थागत प्रसव को बढावा देने, नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और टीबी (TB) व लेप्रोसी (कुष्ठ) स्क्रीनिंग पर विशेष चर्चा की। उन्होंने मौसमी बीमारियों (डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया) की रोकथाम के लिए पेयजल गुणवत्ता निगरानी और पानी सैंपलिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रहकर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने दवाइयों, उपकरणों और एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी नहीं रहने देने पर ध्यान देने की बात कही। डॉ सोनी ने फील्ड रिपोर्टिंग और डाटा एंट्री में देरी नहीं करने की हिदायत दी और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचाने में पूरा ध्यान देने की बात कही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़