WhatsApp Menu
तेज अंधड़ के बीच आग ने फूंक दी गृहस्थी, ढाणी में लगी आग में झोपड़े सहित सामान जलकर हुआ खाख।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  | 

विधि महाविद्यालय बीकानेर में साइबर सुरक्षा पर प्रभावी कार्यशाला, छात्रों को दिए गए डिजिटल सेफ्टी के गुर

डूंगरगढ़ one 28 अक्टूबर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि महाविद्यालय, बीकानेर में मंगलवार को प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई की अध्यक्षता में “साइबर सुरक्षा” विषय पर एक प्रायोगिक कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला भारत सरकार के “साइबर जागृत भारत” कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत रखी गई थी।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात साइबर विशेषज्ञ प्रशांत जोशी ने सत्र का संचालन किया। उन्होंने “अजमेर 92” जैसी केस स्टडी और “जामतारा सीजन-2” जैसे चर्चित उदाहरणों के माध्यम से हैक क्राइम, डिजिटल अरेस्ट, वीडियो कॉल फ्रॉड और टास्क-बेस्ड स्कैम जैसी वास्तविक घटनाओं को समझाया।

जोशी ने बताया कि किस तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और गूगल सेफगार्ड्स के माध्यम से साइबर अपराधों को रोका जा सकता है। साथ ही उन्होंने फिशिंग, पायरेसी, पासवर्ड अटैक, फेक लिंक और असुरक्षित वेबसाइट्स से बचने के लिए व्यावहारिक टिप्स दिए।

कार्यशाला संयोजक डॉ. मीनाक्षी कुमावत ने बताया कि अक्टूबर माह को वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों में साइबर अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ी है और वे अब अधिक तकनीकी रूप से सतर्क हुए हैं।

अंत में आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. कुमुद जैन ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़