श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 दिसंबर 2025। सोमवार को विधायक सेवा केंद्र पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न गांवो व कस्बे से नागरिक पहुंचे और विधायक को अपनी समस्याएं सुनाई।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने परेशान नागरिकों की पेयजल, बिजली आपूर्ति, सड़कों की स्थिति, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अनेक विषयों पर अपनी परिवादें दी। विधायक ने आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों से जनहित के मुद्दों पर संवेदनशीलता बरतते हुए लंबित प्रकरणें का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।