WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  |  12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  | 

विधायक, राज्य मंत्री सहित कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात, मनाया अटल स्मृति दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 दिसंबर 2025। 2025 के अंतिम रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। आज मन की बात कार्यक्रम का 129वां एपिसोड था, जिसमें पीएम ने 2025 की उपलब्धियों का जिक्र किया और कि इससे देश को नया आत्मविश्वास मिला है।
श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत सहित पदाधिकारी व कार्यकताओं ने सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 की प्रेरणादायी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल के मैदान, विज्ञान की प्रयोगशालाएँ और वैश्विक मंच—हर जगह भारत ने अपनी सशक्त पहचान बनाई है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को देश के लिए गर्व का विषय बताया। अपने संबोधन में पीएम ने भारत की विराट संस्कृति और विरासत का उल्लेख करते हुए महाकुंभ, कच्छ रणोत्सव, लोक परंपराओं और भाषाई प्रयासों को देश की शक्ति बताया। उन्होंने दुबई की कन्नड़ पाठशाला और फिजी में तमिल दिवस जैसे उदाहरणों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति के विस्तार की चर्चा की। साथ ही मणिपुर, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आई प्रेरणादायी कहानियों के जरिए यह संदेश दिया कि परंपरा, कौशल और संवेदनशील नेतृत्व समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
कार्यक्रम के बाद विधायक ताराचंद सारस्वत एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अटल स्मृति दिवस मनाया गया व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रतनसिंह राठौड़, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनीयां, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, एस कुमार सिंधी, दीपक सिंधी, संदीप, गुलाब, महेश राजोतिया, मेघराज तावनियां, प्रहलाद शर्मा, भागूनाथ, जयप्रकाश स्वामी, मनोज मोरवानी, अशोक गुरनानी, ओमप्रकाश प्रजापत, फतेह सिंह जांगिड़, घनश्याम बिहानी, मघराज तेजी, विष्णु वाल्मीकि, विकास, महेंद्र, के.के.जांगिड़, किशन, महेंद्र कुमार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। सुथार ने पीएम पर गर्व जताते हुए कहा कि राष्ट्र को ऐसा पीएम मिला है जिनके नेतृत्व में देश लगातार मजबूत होकर दुनिया भर में अपनी नई पहचान गढ़ रहा है। इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं श्रीडूंगरगढ़ देहात में भी अनेक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़