WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

विधायक ने सांसद व रेल मंत्री को लिखे पत्र, वंदे भारत को श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव देने की मांग की

विधायक सारस्वत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र लिखकर वंदे भारत रेल सेवा के आरंभ होने पर कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने पत्र में क्षेत्रवासियों की भावनाओं को व्यक्त करते हुए श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव का आग्रह किया।

विधायक ने अपने पत्र में श्रीडूंगरगढ़ की महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि यह क्षेत्र लगभग 120 गांवों से सीधा जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे लिखा कि श्रीडूंगरगढ़ की भौगोलिक स्थिति, यहां की व्यापारिक गतिविधियां, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते कदम, चिकित्सा सुविधाएं और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए वंदे भारत का ठहराव यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

विधायक सारस्वत ने विश्वास जताया कि इस ट्रेन का ठहराव न केवल आमजन के समय की बचत करेगा, बल्कि व्यापार को भी बढ़ावा देगा, जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

इस बीच, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार की सुबह 4:15 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार, मंत्री मेघवाल शनिवार की रात जयपुर से रेलमार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और रविवार की सुबह बीकानेर पहुंचेंगे।

ऐसे में, श्रीडूंगरगढ़ की उम्मीदें और आकांक्षाएं केंद्रीय मंत्री के आगमन और उनके निर्णयों पर टिकी हैं। वंदे भारत का ठहराव, क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा, यह विश्वास अंचल के लोगों के मन में गहराई से समाया हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह जनभावना किस प्रकार साकार होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़