श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 जुलाई 2025। गांव आड़सर के जगदम्बा भवन में मंगलवार को दिवंगत ज्वालाप्रसाद जोशी की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में ऐतिहासिक रूप से युवाओं व मातृशक्ति ने रक्तदान किया व 277 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। कोठारी हॉस्पिटल की 15 सदस्यीय रक्त संग्रहण टीम ने सुबह से शाम तक अपनी सेवाएं दी। विधायक ताराचंद सारस्वत व पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने जोशी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शिविर का उद्घाटन किया। विधायक ने सभी रक्तवीरों व ग्रामीणों को एक एक पौधा जरूर लगाने व उसका पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा के लिए किया गया महादान बताया। सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र व अशोक के वृक्ष का पौधा देकर सम्मानित किया गया। शिविर में सरपंच कलावती देवी सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने रक्तदान किया। गांव के युवाओं ने शिविर की व्यवस्थाओं में बढ़ चढ़कर सेवा सहयोग दिया। शिविर के दौरान तहसीलदार कुलदीप मीणा, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, धर्मास सरपंच प्रतिनिधि पवन शर्मा, मोमासर पूर्व सरपंच जेठाराम भामूं, ठुकरियासर के पूर्व सरपंच ओमनाथ सिद्ध, रतनसिंह, एडवोकेट प्रकाशसिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी संजीव बुडानिया सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। सभी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया व सम्मान के क्रम में अपना योगदान दिया। सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी ने सभी रक्तदाताओं, सेवा सहियोगियों सहित अतिथियों का आभार जताया।