WhatsApp Menu
माकपा ने बैठक लेकर कई गांवो के ब्रांच सचिव बनाए, कमेटी गठन की शुरूआत की।  |  बीकानेर में अंबेडकर-फुले जयंती पर भव्य आयोजन: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले- बाबा साहब ज्ञान के प्रतीक, फुले महान समाज सुधारक  |  खेजड़ियों की काल बनी कंपनी अब उतरी दादागिरी पर, दी देख लेने की धमकी, पर्यावरण प्रेमियों में रोष, पढ़े खबर विस्तार से  |  श्रीडूंगरगढ़ में विकास की आड़ में खेजड़ी की कटाई, दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा पेड़ काटे  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

विधायक ने दी योजना की जानकारी, शिलान्यास में शामिल हुए अधिकारी व अनेक मौजिज लोग

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 अप्रैल 2026। 19.3 करोड़ की लागत से कालूबास में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास सोमवार शाम को पाराशर मंदिर के निकट समारोह पूर्वक किया गया।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने जनता से गलियों में अतिक्रमण नहीं करने का आग्रह किया। उन्होंने विस्तार से योजना की जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 2027 तक प्रथम चरण का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कालूबास में करीब 18 हजार मीटर की लाइन गिरेगी। इस मोहल्ले की आबादी 80 हजार होगी तब तक के भविष्य को ध्यान में रखकर योजना बनाई गई है। कालूबास व मोमासर बास की सीवरेज का ट्रीटमेंट प्लांट कालूरोड की ओर तथा आड़सर बास व बिग्गाबास के सीवरेज का ट्रीटमेंट प्लांट सरदारशहर रोड पर होगा। कंपनी द्वारा सीवरेज डलती जाएगी और पीछे पीछे सड़कें हाथ के हाथ दुरस्त की जाएगी।
कार्यक्रम में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि जनकल्याणकारी सरकार की बजट घोषणाएं धरातल पर उतर रही है। उन्होंने विधायक का आभार जताया। भाजपा नेता रामेश्वरलाल पारीक ने कालूबास के नागरिकों की ओर से विधायक का आभार जताते हुए कंपनी को अच्छा काम करने की हिदायत भी दी। मंच पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ईओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, रामेश्वरलाल पारीक, शिव स्वामी, रामदेव बोहरा, गणेश बीकासर, श्याम पारीक सहित कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहें। शिक्षाविद् राज सर ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के रोशन अली, बृजलाल तावणियां, लीलाधर सारस्वत, भरत सुथार, श्याम पुरोहित, पवन उपाध्याय, जगदीश गुर्जर, मदन सोनी, भवानी तावणियां, लोकेश गौड़, सीताराम सोनी, सुरेंद्र चूरा, रमेश मूंधड़ा, नानूराम कुचेरिया, अरूण पारीक, रामसिंह जागीरदार, महेश राजोतिया, चांदरतन सेठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़