डूंगरगढ़ one 5 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास स्थित पुगलिया गेस्ट हाउस के पास 11 हजार वोल्ट की केबल टूटकर एक गाड़ी पर गिर गई जिसके कारण गाड़ी धूं- धूं करके जल उठी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बे के आडसर बास निवासी फुसराज सैन की अल्टो गाड़ी घर के बाहर गली में खड़ी थी। वहीं उसके ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन भी जा रही थी। देर रात अचानक वह तार टूटकर गाड़ी पर गिर गया और गाड़ी जल उठी। मौके पर पास पड़ौसी एकत्र हुए और विद्युत विभाग के साथ फायर बिग्रेड को भी कॉल किया। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास किया परन्तु तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।
विद्युत लाइन टूटकर कार पर गिरी, धूं-धूं कर जली कार
https://www.facebook.com/share/r/1BhZ2gANC2/