श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जनवरी 2026। श्रीक्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन द्वारा मंगलवार शाम को क्षत्रिय समाज के प्रोफेशनल्स की विचार गोष्ठी हाई-स्कूल रोड़ स्थित एकलव्य पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, व्यापारी आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूज्य तनसिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शुरू इस गोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने सामाजिक सामूहिक उत्थान पर सम्बोधन दिया व सामूहिक रूप से परस्पर सहयोग व सामंजस्य से सभी समाजों के लिए उपयोगी बनने व अपने अपने क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक भूमिका निभाने का प्रण लिया। इस मौके पर बीकानेर प्रान्त प्रमुख ने जुगलसिंह बेलासर ने फाउंडेशन की कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी व सर्व समाज मे सतोगुणी जातीय भाव बढाने का काम करने की जिम्मेदारी बताई। इस दौरान समाज के वरिष्ठ एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, नवलसिंह, सवाईसिंह भी मौजूद रहे व संदीप सिंह पुंदलसर ने संघ प्रार्थना करवाई। जगदीश सिंह सुरजनवासी, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने भी विचार रखे व कार्यक्रम संयोजन प्रान्त प्रमुख जेठूसिंह पुंदलसर ने किया। अथितियों ने स्वामी अड़गड़ानंद द्वारा रचित यतार्थ गीता व संघ संस्थापक तनसिंह द्वारा लिखित समाज चरित्र पुस्तक का वितरण भी किया। कार्यक्रम में रिछपालसिंह केसीसी, कल्याणसिंह, जितेन्द्रसिंह, रविंद्र सिंह, अमरसिंह, राजेन्द्र सिंह, ओमपाल सिंह, मदनसिंह, ओंकारसिंह, दशरथ सिंह, विक्रम सिंह, नरपतसिंह, करणीसिंह, गजूसिंह, पूनमसिंह, बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, छोटूसिंह, हनुमान सिंह, पप्पू सिंह, भरतसिंह, निरंजन सिंह, देवरूपसिंह आदि व्यापारी एंव फाउंडेशन के सहयोगी एडवोकेट रणवीर सिंह सेरुना, मांगूसिंह जोधासर, पुरुषोत्तम सिंह सहित कई युवा, व्यापारी, क्षेत्र में पदस्थापित विभिन्न विभागों के क्षत्रिय कर्मचारी उपस्थित रहे।
25 जनवरी को धर्मास में प्रान्त स्तरीय कार्यक्रम, पोस्टर विमोचित।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। संघ के संस्थापक तनसिंह की 102वीं प्रान्त स्तरीय जयंती समारोह आगामी 25 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ के धर्मास गांव में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचित भी मंगलवार रात्रि को आयोजित विचार-गोष्ठी में किया गया। पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत ने बताया कि आगामी रविवार 12.15 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी क्षत्रियजनो को आमंत्रित किया गया है।