WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

विकास रथ अभियान से गांव-ढाणियों तक पहुंचा सरकार का संदेश

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कई गांवों में हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

डूंगरगढ़ one 15 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने सांवतसर, लिखमीसर उतरादा, लिखमीसर दिखनादा, टेऊ और सूडसर गांवों में विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान के दौरान विधायक सारस्वत के साथ भाजपा पदाधिकारी गांव-गांव और ढाणी-ढाणी पहुंचे। उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पेम्पलेट के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाई गईं।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही सुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता और रोजगार के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम हुए हैं। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं और कई योजनाएं प्रगति पर हैं। आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को और गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर, जगदीश पारीक, बीडीओ मनोज कुमार, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास रथ अभियान के जरिए सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। अभियान से आमजन में सरकार की योजनाओं को लेकर भरोसा बढ़ा और सहभागिता मजबूत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़