WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

वाहन चालकों के लिए अलर्ट, छाएंगे बादल पर मावठ की संभावना नहीं

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 दिसंबर 2025। मंगलवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ अंचल में घना कोहरा उतर आया है। कोहरे से विजिबिलिट घट गई है और हाइवे सहित अन्य रूटों पर वाहन धीरे रेंगते नजर आए तो कहीं ट्रक चालकों ने साइड में ट्रक को थाम दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने वाहन की गति धीरे रखने, ओवरस्पीड व ओवरटेकिंग व लेन परिवर्तन से बचने की सलाह भी जारी की है। सोमवार को पश्चिमी राजस्थान में 2 से 8 डिग्री तक तापमान कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहने की संभावना जताई है। विभाग ने अभी भी सर्दी आने में देरी होने की बात कही है। मौसम विभाग ने आने वाले 25 से 26 दिसंबर को आंशिक या घने बादल छाने परंतु शीतलहर व सर्दी बढ़ने का अनुमान नहीं है। विभाग ने मावठ की संभावनाओं से भी इंकार किया है। वहीं आज सुबह बाजार में व्यापारियों ने ठंड महसूस की, कुछ दुकानदारों सुबह अलाव जलाकर तपते नजर आए।
किसानों को सर्दी का इंतजार…
श्रीडूंगरगढ़ ONE। दिसंबर का अंतिम सप्ताह प्रारंभ हो गया है और सर्दी आने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को भी दिन भी खासी गर्मी रही व धूप में बैठना तो मुश्किल ही हो गया। कभी गर्मी व कभी सर्दी का मौसम लोगों को सर्दी जुकाम से जकड़ रहा है। वहीं शाम को हवा चलने से लोगों ने कुछ ठंडक महसूस की। क्षेत्र के खेत खलिहानों कें किसान तेज सर्दी का इंतजार कर रहें है। किसानों ने बताया कि अभी तक पड़ रही गर्मी के कारण सरसों व चने की पैदावार पर असर पड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि तेज ठंड व मावठ आने पर ही फसलें खिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़