WhatsApp Menu
कान्हा की भक्ति में उड़े फूल और रंग, बरसा उल्लास, झूम कर मनाया फागोत्सव।  |  चंद्रग्रहण और होलिका दहन को लेकर ना रखें कोई भ्रांति, जाने कब होगा होलिका दहन और रामाश्यामा.? पढें राशियों का ग्रहण पर प्रभाव।  |  राजकीय विद्यालय में मनाया महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस, कविता-गीत व चित्रों से गूंजा प्रताप का शौर्य  |  प्रतिभा खोज परीक्षा होगी नि:शुल्क, मिलेगें पुरस्कार और स्कॉलरशिप  |  वर्षों बाद गांव आए प्रवासियों का स्वागत किया जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने, श्रीडूंगरगढ़ को प्रेम देने का आग्रह।  | 

वर्षों बाद गांव आए प्रवासियों का स्वागत किया जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने, श्रीडूंगरगढ़ को प्रेम देने का आग्रह।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 मार्च 2026। प्रीत पुरानी ना होत है, जो उत्तम से लाग..। भक्तिकाल के संत कबीर की ये पंक्ति ये अपनी जन्मभूमि और अपने गांव के प्रति प्रवासी नागरिकों के स्नेह में साकार हो उठी है। रविवार सुबह तेरापंथ भवन ऊपरलो में “प्रीत पुरानी-2026” का आगाज भव्य स्वागत समारोह के साथ हुआ है। नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ तेरापंथी समाज के प्रवासियों का सम्मलेन प्रारंभ हुआ। जिसमें मंच पर प्रीत पुरानी कार्यक्रम के संयोजक जतनलाल पारख, सहसंयोजक पन्नालाल पुगलिया, भीकमचंद पुगलिया कोलकाता, भीखमचंद पुगलिया जयपुर, माणकचंद डागा सूरत, जसराज मालू दिल्ली, राजेंद्र राखेचा बैंगलुरू मौजूद रहें। वहीं श्रीडूंगरगढ़ से अतिथि मंच पर विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा, मौजूद रहें। प्रवेश द्वार पर सभी अतिथियों का गाजे बाजे से स्वागत किया गया। तेरापंथ समाज की युवतियों ने सभी का तिलक लगाकर दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। वहीं मंच पर सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, साहित्यकार श्याम महर्षि, लाडनूं जैन विश्वविद्यालय के कुलपति कन्हैयालाल, धर्मचंद धाड़ेवा, बजरंगलाल सेठिया कलकत्ता, सुमति पारख सिलीगुड़ी, मोहनलाल सिंघी, झिणकार देवी बोथरा एवं उनके पुत्र संजय बोथरा, संगीता दुगड़ सहित करीब 400 प्रवासी परिवार शामिल हुए है।
छलका प्रेम और पीड़ा भी..
श्रीडूंगरगढ़ ONE। प्रीत पुरानी तीन दिवसीय शानदार समारोह के संयोजक जतनलाल पारख ने सभी का स्वागत किया। पारख के स्वागत उद्बोधन में क्षेत्र के प्रति प्रेम और पीड़ा छलकी। उन्होंने यहां की खास पहचान कस्बे की बड़ी गलियों के संकड़ा होने और पूरे कस्बे में गंदगी के अंबार लगे होने की पीड़ा भी छलकी। पारख के गीत “1939 के साल राठौड़ी राजा नगर बसायो जी, डूंगरगढ़ जी श्री सूं सजायो जी.. सुनकर सभी उपस्थित जनसमूह ने श्रीडूंगरगढ़ के जयकारे लगाए। उन्होंने यहां के नेताओं व प्रशासन से शहर को हरा भरा व सफाई वयवस्था दुरस्त करने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए पन्नालाल पुगलिया ने कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनाने से लेकर आज कार्यक्रम के साकार होने तक की चर्चा का उल्लेख किया। पुगलिया ने इसे दिव्य आयोजन व नई पहल बताते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की।
जनप्रतिनिधि व प्रशासन ने किया स्वागत, जुड़े केंद्रीय मंत्री, विधायक ने प्रेम निभाने का किया आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव विशाल स्वामी के व्हाट्सअप कॉल पर दिल्ली से वर्चुअल समारोह से जुडे। मंत्री अर्जुनराम ने प्रवासियों के प्रति अपना स्नेह प्रकट करते हुए आयोजन की सराहना की और सभी का स्वागत किया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र को आपका प्रेम चाहिए और आप साल में एकबार अपने गांव अपने घर लौट कर आने का नियम बनाए, अपने बच्चों व आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखें। वहीं सीओ निकेत पारीक ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी प्रवासियों से प्रतिवर्ष ये कार्यक्रम आयोजन करने का आग्रह किया। वहीं तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए शहर के विकास में सहयोगी बनने का आग्रह किया। शर्मा ने सेवा का मौका देकर अनुगृहित करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि भामाशाहों से मुख्य बाजार में पार्किंग स्थल पर टीन शेड का निर्माण करवाने, गांधी पार्क के सौन्दर्यकरण व एक पार्क के निर्माण में सहयोगी बनने का आग्रह किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़