WhatsApp Menu
श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  |  कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले पर खातेदार भूमि पर आवासीय पट्टे जारी करवा धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज  |  रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक  | 

लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में रीट के लिए विशेष अंग्रेजी व व्यक्तित्व विकास के लिए होगा नया कोर्स शुरू, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 जुलाई 2025। क्षेत्र में अंग्रेजी स्पोकन, ग्रामर, वोकैबलरी बिल्ड करने के लिए विशेष रूप से पहचाने जाने वाले संस्थान लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में प्रतियोगी परीक्षा की अंग्रेजी के कोर्स भी करवाए जाएंगे। गुरू पूर्णिमा पर इस नवाचार व नए कोर्स के संचालन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। संस्थान के संचालक राज सर ने बताया कि एकेडमी में विशेष रूप से रीट लेवल फर्स्ट व लेवल सैंकड की तैयारी के लिए एक नया अंग्रेजी कोर्स का बैच शुरू किया जा रहा है। जिसमें रीट सेलेबस का टॉपिक वाइज पूरा अध्ययन किया जाएगा। निदेशक ने बताया कि इसमें प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पूरा सेलेबस व उससे जुड़े टेस्ट पेपर करवाए जाएंगे जिससे उनकी तैयारी मजबूत हो सकें। इसी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न क्रेश कोर्स व व्यक्तित्व विकास के कोर्स भी करवाए जा रहें है। इच्छुक छात्र छात्रा एकेडमी में संपर्क कर इन कोर्स में शामिल हो सकते है। निदेशक ने बताया कि एकेडमी में बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक के अंग्रेज़ी कोर्स संचालित किए जा रहें है, जिनमें स्पोकन इंग्लिश, ग्रामर, और वोकैबलरी बिल्डिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं 15 जुलाई से एक नया व स्पेशल बैच शुरू हो रहा है, जिसमें कक्षा 6 से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्तर के कोर्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। राज सर ने बताया कि एकेडमी की विशेषता है कि यहां हर एक छात्र पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाता है। जिससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है और भाषा में सुधार आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़