WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

लूणकरणसर को बड़ी सौगात: जिले का पहला मिनी सचिवालय बनेगा, 12 करोड़ से नहरी पेयजल योजना

डूंगरगढ़ one 18 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी ने विधानसभा में बुधवार देर शाम कई अहम घोषणाएं कीं। इनमें लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी राहत और विकास से जुड़ी सौगातें मिली हैं।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि लूणकरणसर क्षेत्र के सुई, दुलचासर और बखूसर गांवों में नहरी पेयजल योजना के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों पर करीब 12 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना के पूरा होने से इन गांवों में नहरी पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

जिले का पहला मिनी सचिवालय लूणकरणसर में

उप मुख्यमंत्री ने लूणकरणसर में जिले का पहला मिनी सचिवालय बनाने की भी घोषणा की। मंत्री सुमित गोदारा ने इसके लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मिनी सचिवालय बनने से विभिन्न प्रशासनिक विभाग एक ही परिसर में कार्य करेंगे। इससे आमजन को अपने काम के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय व धन की बचत होगी।

तीसरे साल भी विकास पर फोकस

गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार तीसरे वर्ष भी लूणकरणसर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। नई घोषणाओं से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़