WhatsApp Menu
साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार मिला, श्रीडूंगरगढ़ के युवा लेखक पूनमचंद को, पढें पूरी खबर  |  पूनरासर हनुमानजी मंदिर में बंटी बधाइयां, भक्तों ने गाया बाबा हैप्पी बर्थडे टू यू, केक टॉफी की सवामणी, सुबह हुई विशेष आरती  |  नवजात बालिका का नोंचा हुआ शव मिला, पुलिस को दी सूचना।  |  बुजुर्ग गए समाज सम्मेलन में, बाकी परिजन सोए खूंटी तान कर, अज्ञात चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने, नकदी चुराए, मचा हड़कंप।  |  2 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

लगवाएं अपने घर, ऑफिस व इंडस्ट्री में आज ही सॉलर सॉल्यूशन, बैटरी के लिए अब भटकना नहीं होगा।

कंपनी के जयप्रकाश महिया बताते हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें क्लीन व ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही हैं। सरकार की “पीएम सूर्य घर योजना” के तहत अलग-अलग किलोवाट पर सब्सिडी का प्रावधान है। केंद्र सरकार 78,000 रुपये और राज्य सरकार 17,000 रुपये की छूट दे रही है, जो सोलर पावर प्लांट लगाने पर सीधे ग्राहक के खाते में आएगी।

महिया जी के अनुसार, अब सूरज की रोशनी से घर की बिजली बनेगी और पूरा घर रोशन होगा। एसी, कूलर जैसे उपकरण भी 24 घंटे आराम से चलाए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि बड़े संस्थानों और व्यापारियों के साथ-साथ अब घरों में भी सोलर ऊर्जा अपनाने का चलन बढ़ रहा है। क्षेत्रवासी अपने घर, ऑफिस या इंडस्ट्री का संचालन सोलर एनर्जी से कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9509507279 या 8690497313 पर संपर्क किया जा सकता है।

“महिया अक्षय उजाला प्राइवेट लिमिटेड”, जो 2017 से सोलर रूफ टॉप में कार्यरत है, ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक और पहल की है। कंपनी ने भारत की श्रेष्ठ बैटरी निर्माता कंपनी EXIDE लिमिटेड की टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर, घरेलू इन्वर्टर और बैटरी के सभी ब्रांड की ओथराईज डीलरशिप लेकर कार्य शुरू किया है।

कंपनी का अधिकृत कार्यालय आड़सर पुरोहितान में मुख्य बस स्टैंड पर स्थित है। फिलहाल कंपनी मोमासर, लालासर, सत्तासर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, लाखनसर, उदरासर, ठुकरियासर और भादासर के ग्रामीणों को अपनी सेवाएं दे रही है।

महिया जी ने बताया कि अब किसानों को EXIDE बैटरी के गारंटी क्लेम के लिए भी भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें तुरंत क्लेम की सुविधा अधिकृत डीलर के पास ही मिल जाएगी। किसान फोन पर संपर्क कर सकते हैं। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैटरी संबंधी सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़