WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया  |  सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया  |  सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान  |  रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

लखासर टोल प्लाजा पर 2 दिन का नेत्र जांच कैंप, 85 ड्राइवरों की जांच, 26 को मुफ्त चश्में

डूंगरगढ़ one 16 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार लखासर टोल प्लाजा पर 15 व 16 दिसंबर को वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गुजरने वाले भारी व हल्के वाहनों के ड्राइवरों की आंखों की जांच की गई।

CMHO बीकानेर के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में ASG हॉस्पिटल बीकानेर और आई हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ की संयुक्त डॉक्टर टीम ने कुल 85 चालकों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान दृष्टि संबंधी समस्या पाए जाने पर 26 वाहन चालकों को मौके पर ही मुफ्त चश्मे प्रदान किए गए।

शिविर के दौरान श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
आई हॉस्पिटल श्रीडूंगरगढ़ से डॉ. सुनील गोयल, दीपमाला शर्मा व मधु कुमारी तथा ASG हॉस्पिटल बीकानेर से डॉ. कपिल चौहान और डॉ. सलमान ने सेवाएं दीं।

टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से मैनेजर सुनील सिंह, सहदेव सिंह और उम्मेद सिंह ने व्यवस्थाएं संभालीं। आयोजन का उद्देश्य वाहन चालकों की दृष्टि जांच कर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़