WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

रेल यात्रियों के लिए खबर: बीकानेर- मेड़ता रोड रेलखंड पर पटरी नवीनीकरण, कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

खजवाना- मारवाड़ मुंडवा के बीच काम, 17 दिसंबर से 16 जनवरी तक बदलेगा संचालन

डूंगरगढ़ one 16 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर- मेडता रोड रेलखंड पर रेलवे द्वारा सम्पूर्ण रेल पथ नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य खजवाना और मारवाड़ मुंडवा स्टेशनों के बीच होगा, जिसके चलते इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि नवीनीकरण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है-

प्रभावित ट्रेनें:

1. मिरज- बीकानेर एक्सप्रेस (12476):
यह ट्रेन 17 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मिरज से चलेगी। जोधपुर- मेडता रोड स्टेशनों के बीच ट्रेन को 30 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा।

2. बीकानेरमदुरै एक्सप्रेस (22632):
यह ट्रेन 17 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक प्रत्येक रविवार को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़