WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

रेल खबर: सुरतपुरा- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य, 21 जनवरी को कई ट्रेनें रद्द व प्रभावित

डूंगरगढ़ one 15 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के सुरतपुरा- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत चूरू- आसलू- दुधवाखारा स्टेशनों के बीच ब्लॉक लिया गया है। इस कारण 21 जनवरी 2026 को कई रेल सेवाएं रद्द, आंशिक रूप से रद्द और कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित रहेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में सुगम रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • 54789 रेवाड़ी- बीकानेर सवारी ट्रेन (21 जनवरी)
  • 54790 बीकानेर- रेवाड़ी सवारी ट्रेन (21 जनवरी)

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

  • 54764 श्रीगंगानगर- सादुलपुर
    21 जनवरी को सुरतपुरा तक ही चलेगी
  • 54763 सादुलपुर- श्रीगंगानगर
    21 जनवरी को सुरतपुरा से रवाना होगी
  • 54703 बठिंडा- जयपुर
    21 जनवरी को सादुलपुर से चलेगी
  • 54704 जयपुर- बठिंडा
    20 जनवरी को सादुलपुर तक ही संचालित
  • 04705 हनुमानगढ़- जयपुर
    21 जनवरी को सादुलपुर से रवाना होगी

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें

  • 54309 दिल्ली- हिसार (21 जनवरी)
    वाया रेवाड़ी- भिवानी- हिसार
    ठहराव: झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी, हांसी
  • 54310 हिसार- दिल्ली (21 जनवरी)
    वाया हिसारभिवानी- रेवाड़ी
    ठहराव: हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली
  • 19807 कोटा- सिरसा (20 जनवरी)
    वाया लोहारू- रेवाड़ी- भिवानी- हिसार
    ठहराव: रेवाड़ी, भिवानी

यात्रियों से अपील

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़