WhatsApp Menu
1200 छात्रों के बीच अकेली लड़की, 3 लाख से शुरू किया सफर… आज 65 देशों में बिक रहे प्रोडक्ट  |  भजन सम्राट विकासनाथ जी के सान्निध्य में होगी विराट व भव्य धर्मयात्रा, सहयोग के लिए समाजसेवी आए आगे।  |  25 मार्च तक मिलेगी फीस में जबरदस्त छूट, टारगेट बैच में विशेषज्ञ टीम करवाएगी अध्ययन  |  महंगे मोबाइल की किश्त भरने की बात पर मचाया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया  |  रामनवमी पर 25 मार्च को निकलेगी भव्य विराट धर्मयात्रा, श्रीडूंगरगढ़ होगा भगवामय  | 

रामनवमी पर 25 मार्च को निकलेगी भव्य विराट धर्मयात्रा, श्रीडूंगरगढ़ होगा भगवामय

डूंगरगढ़ one 20 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रामनवमी के पावन अवसर पर 25 मार्च को कस्बे में भव्य विराट धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा। धर्मयात्रा भगवाधारी पूर्णनाथजी आश्रम के विकासनाथजी (लक्ष्मणगढ़) के सान्निध्य में निकलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति के संयोजक जुगलकिशोर तावनिया, बृजलाल तावनिया व अनिल कुमार जोशी (अध्यक्ष, गौड़ ब्राह्मण महासभा) ने बताया कि धर्मयात्रा को आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा में आलौकिक झांकियां, डीजे, बैंड और ढोल-नगाड़ों की व्यवस्था रहेगी।

धर्मयात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन होंगे। इसके साथ ही 13 फीट ऊंची रामभक्त हनुमान की प्रतिमा, आदियोगी, शिव तांडव, नवदुर्गा और विराट कालका के स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार धर्मयात्रा में श्रीडूंगरगढ़ के सनातनी समाज के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे, वहीं मातृ शक्ति का भी विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से धर्मयात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़