WhatsApp Menu
20 मार्च से 26 मार्च तक नेहरू पार्क में होगा भागवत कथा का आयोजन, विदुषी पूजा करेगी कथा का वाचन, तैयारियां प्रारंभ  |  हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  | 

राजस्थान शिक्षक कांग्रेस का प्रदेश सम्मेलन 19 व 20 दिसंबर को भरतपुर में, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 दिसंबर 2025। राजस्थान शिक्षक कांग्रेस का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन 19 दिसंबर, शुक्रवार व 20 दिसंबर, शनिवार को भरतपुर के ईगल नेस्ट होटल में होगा। सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिनिधि भाग लेंगे। संगठन के प्रदेश मंत्री कोडाराम भादू की अगुवाई में गुरूवार को बीकानेर से प्रतिनिधियों का दल सम्मेलन में भाग लेने के लिए भरतपुर के लिए रवाना हुआ। भादू ने बताया कि सम्मेलन में नई शिक्षा नीति, शिक्षा में नवाचार, छात्र केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देकर बच्चों के सर्वांगीण विकास, एससीईआरटी पाठ्यक्रम व 1 अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र की चुनौतियां जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़