श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 दिसंबर 2025। आगामी 25 दिसंबर को श्रीडूंगरगढ़ से बस द्वारा 10 दिवसीय देव दर्शन यात्रा रवाना होगी। यात्रा में राजस्थान व गुजरात के 31 प्रसिद्ध मंदिरो व तीर्थ स्थानों के दर्शन शामिल है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र व अन्य स्थानों से भी तीर्थ यात्री यात्रा में शामिल हो सकते है। यात्रा 25 दिसंबर को रवाना होगी व श्रीडूंगरगढ़ से श्रीकोलायतजी, रामदेवरा, भटियाणी माता, नाकौड़ा भैंरूजी, सांचौर थर्रा बोर्डर, द्वारकापुरी, गोमती स्नान, द्वारकाधीश मंदिर, रूकमणी मंदिर, नागेश्वर महादेव, गोपी तलाई, भेंट द्वारका, कृष्ण महल, मूल द्वारका, हर्षदमाता, पोरबंदर, सुदामापुरी, सोमनाथ प्रभात क्षेत्र, जुनागढ़, गिरनार, दामोदर कुंड, वीरपुर, अक्षरधाम, श्यामलाजी बोर्डर, एकलिंगजी महादेव, कैलाशपुरी, नाथद्वारा, अजमेर, पुष्कर, मेड़ता मींरा बाई, झोरड़ा के दर्शन करेंगे। करीब 10 दिवसीय यात्रा में झोरड़ा दर्शन के पश्चात श्रद्धालु श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे। विदित रहें यात्रा संयोजक चौधरी ट्रेवल्स लिखमादेसर द्वारा लगातार तीर्थ यात्रियों को सफल यात्राएं कुशलता पूर्वक पूरी करवाई है। यात्रा संयोजक द्वारा प्रतिवर्ष तीन-चार तीर्थ यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा संयोजक ने बताया कि इस देव दर्शन यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति किराया मात्र 6500 रूपए रखा गया है। यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन प्रारंभ हो गया है। संयोजक ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर श्रद्धालुओं को सीट दी जाएगी। यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु 8000401435 या 9928045983 पर संपर्क कर सकते है।