WhatsApp Menu
3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  | 

राजस्थान में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: 35 हजार बसों के पहिए थमे, 15 लाख यात्री प्रभावित होने का दावा, देखें फ़ोटो

डूंगरगढ़ one 24 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में परिवहन विभाग की ओर से स्लीपर बसों पर की गई कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल का असर मंगलवार सुबह से ही दिखने लगा। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर यात्री बसों का इंतजार करते और परेशान होते दिखे।

निजी बस संचालकों का दावा है कि प्रदेश की करीब 35 हजार कॉन्ट्रैक्ट कैरिज, स्टेट कैरिज और लोक परिवहन बसों का संचालन बंद है। इससे रोजाना सफर करने वाले 15 लाख से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदेश सहित श्रीडूंगरगढ़ में दिखा असर

प्रदेश भर सहित श्रीडूंगरगढ़ में हड़ताल का असर देखा गया। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर से बाहर जाने के लिए निजी बसें नहीं मिलने से यात्री परेशान भी होते दिख रहे हैं। निजी बसें बंद रहने से रोडवेज बसों में मंगलवार सुबह यात्री भार बढ़ गया

बातचीत बेनतीजा, चक्का जाम की चेतावनी

ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को सचिवालय में सरकार के साथ वार्ता हुई थी, लेकिन किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बन पाई।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आरसी सस्पेंड की गई बसों की सूची मंगवाई है और मंगलवार को फिर से बातचीत होनी है। शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी तो बस ऑपरेटर्स सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़