WhatsApp Menu
मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  |  प्रीत पुरानी में लोक संस्कृति का उजास भरा मनों में, विविध भारती में दी प्रवासी प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां, जादू के करतब देखें हुए अंचभित।  |  मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम: मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़, देखें फ़ोटो  |  होली की रात होटल में चलाई अंधाधुंध गोलियां, होटल मालिक की मौत, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में..  |  शहर से गांव तक हुई होलिका दहन, महिलाओं ने पूजन कर मांगी खुशहाली, बच्चों में उत्साह।  | 

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन

श्रीडूंगरगढ़ ONE, 21 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2026 एसआईआर के तहत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसी के तहत आज शनिवार को उपखंड अधिकारी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ इस संबंध में एक बैठक की गई। जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए और उनको विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की फोटोयुक्त मतदाता सूची की हार्ड कॉपी और फोटो रहित मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी पेन ड्राइव में निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई। नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के पश्चात वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में सामान्य मतदाताओं की कुल संख्या 267078 है और 403 सर्विस वोटर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़