WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया  |  सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया  |  सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान  |  रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

राजनीतिक दलों को उपलब्ध करवाई, 15 जनवरी तक दे सकते है आवेदन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 दिसंबर 2025। एसआईआर का कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। इस संबंध में उपखंड कार्यालय के सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक बुलाई गई व सभी दलों के प्रतिनिधियों को सूची का एक सेट हार्ड कॉपी व प्रारूप मतदाता सूची पेन ड्राईव के माध्यम से साफ्ट कॉपी में उपलब्ध करवाई गई। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी नाम को सम्मिलित करने के लिए कोई दावा या किसी का नाम सम्मिलित करने पर आक्षेप हो तो वे 15 जनवरी 2026 तक तहसीलदार व उपतहसीलदार या बीएलओ को व्यक्तिगत या डाक द्वारा दे सकते है। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ नो मेपिंग के डाटा भी साझा करते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में वर्तमान में 51 नए बूथ पूर्नगठन से बने है। वर्तमान में कुल 294 मतदान केंद्र है। बैठक में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, भवानी प्रकाश तावणियां, अशोक शर्मा, रामदयाल सैनी, गजानंद दाधीच, महेंद्र पारीक, मदन सोनी सहित निर्वाचन शाखा के मोहम्मद आरीफ भाटी, नौरतमल शर्मा, देवीलाल बाना उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़