श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
पालिका कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार और राजकार्य में बाधा के आरोप में मामले की जांच कर रहें सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने बिग्गाबास निवासी रमजान चुनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में एएसआई राजकुमार ने ठुकरियासर निवासी दो युवक प्रदीप जाट व कैलाश जाट को आड़सर टोल पर हुई मारपीट में मामले शामिल होने पर बुधवार को पकड़ा गया व शांतिभंग में पाबंद किया गया।